चक्कर आकर बेहोश होने के बाद यूपी के स्कूल में 6 साल के बच्चे की हुई मौत

फिरोज़ाबाद (यूपी) के एक निजी स्कूल में शुक्रवार को एलकेजी के एक 6-वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, स्कूल में खेलते हुए भवदीप नामक छात्र अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो गया व काफी कोशिशों के बाद भी छात्र के होश में ना आने पर उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।