inshorts

ओडिशा में चक्रवात 'अकवान' का असर; 6 जिलों में 3 दिन स्कूल बंद

चक्रवात 'अकवान' के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने गंजम, गजपति, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा और कंधमाल जिलों में 19 से 21 नवंबर तक सभी सरकारी, निजी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने का आदेश जारी किया है। इन छह जिलों के कलेक्टर स्थानीय मौसम और हालातों की समीक्षा करेंगे और स्थिति बिगड़ने पर कलेक्टर छुट्टियां बढ़ा सकते हैं।