inshorts

चक्रवात 'अकवान' होगा और ताकतवर, 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट पर देगा दस्तक, IMD का अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'अकवान' 19-नवंबर की सुबह तक बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह 20 नवंबर को दोपहर आंध्र प्रदेश और यानम के तट से टकरा सकता है। इस दौरान 120-130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और 19-20 नवंबर को अत्यंत भारी बारिश की आशंका है।