inshorts

चक्रवाती तूफान 'शक्ति' को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

अरब सागर के उत्तर-पूर्वी हिस्से में चक्रवाती तूफान 'शक्ति' को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, रविवार की शाम तक चक्रवाती तूफान उत्तर-पश्चिमी तथा उससे सटे पश्चिम-मध्य अरब सागर तक पहुंचेगा। वहीं महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु (चेन्नई) और दिल्ली, बिहार, हिमाचल के लिए अलर्ट जारी किया गया है।