चक्रवात मिचौंग के आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की सैटेलाइट तस्वीर सामने आई
आंध्र प्रदेश के तट से चक्रवात मिचौंग के टकराने की सैटेलाइट तस्वीर सामने आई है जिसे एनओएए-20 सैटेलाइट के वीआईआईआरएस (विज़िबल इन्फ्रारेड इमेजिंग रेडियोमीटर सुईट) से खींचा गया था। यह चक्रवात 5 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के बापटला से टकराया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, उस समय हवाओं की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी।