चक्रवात 'रेमल' को लेकर कोलकाता एयरपोर्ट से रविवार दोपहर से 21 घंटे बंद रहेगी उड़ान
चक्रवात 'रेमल' के मद्देनज़र कोलकाता एयरपोर्ट ने रविवार दोपहर से 21 घंटों के लिए उड़ानों का संचालन बंद करने की घोषणा की है। इसके अलावा रविवार शाम से 12 घंटों के लिए कोलकाता पोर्ट से सभी कार्गो और कंटेनर हैंडलिंग का परिचालन भी बंद रहेगा। चक्रवात 'रेमल' के 26 मई को पश्चिम बंगाल के तटों से टकराने की आशंका है।