चक्रवात 'रेमल' को लेकर बंगाल में 1 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया
चक्रवात 'रेमल' को लेकर पश्चिम बंगाल में तटीय क्षेत्रों से 1 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया है। एक अधिकारी ने बताया, "राज्य सरकार ने लगभग 5.40 लाख तिरपाल वितरित किए व सूखा राशन और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की है।" बकौल मौसम विभाग, रविवार देर रात 'रेमल' पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों से टकराएगा।