चक्रवाती तूफान 'रेमल' के कारण बांग्लादेश में 7 लोगों की मौत, लाखों घरों की बिजली ठप
चक्रवाती तूफान 'रेमल' के बांग्लादेश के तटीय इलाकों में पहुंचने के बाद कम-से-कम सात लोगों की मौत हो गई है। 'रेमल' के तट से टकराने के बाद 120 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलीं। वहीं, चक्रवाती तूफान 'रेमल' के कारण लाखों घरों में बिजली गुल हो गई है और सैकड़ों गांवों में पानी भर गया है।