inshorts

चचेरे भाई ने बनाए संबंध, प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन की दवा खिलाने के बाद लड़की की हुई मौत

नोएडा (यूपी) में गर्भपात की गोली खाने के बाद एक 18-वर्षीय लड़की की मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को बताया कि चचेरे भाई ने लड़की से संबंध बनाए थे और गर्भवती होने पर उसे जबरन अबॉर्शन की दवा खिला दी थी। बकौल परिजन, कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद बीते दिनों उसकी मौत हो गई।