inshorts

चतुर्थ श्रेणी के कर्मी को उत्तराखंड में बना दिया गया स्कूल का प्रिंसिपल, नियमों के खेल में उलझा विभाग

मुनस्यारी (उत्तराखंड) में स्कूल में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को स्कूल का प्रिंसिपल बना दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्कूल में एक सहायक अध्यापक, एक अन्य स्थाई शिक्षक समेत 5 अतिथि शिक्षक हैं। सहायक अध्यापक के यह प्रभार छोड़ने के बाद दूसरे स्थाई शिक्षक ने पद नहीं स्वीकारा जिसके बाद चतुर्थ श्रेणी के कर्मी को यह प्रभार मिल गया।