चन्नी 25 किमी दूर एयरपोर्ट तक हेलीकॉप्टर से गए, चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली आए: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास से सरकारी हेलीकॉप्टर के ज़रिए 25 किलोमीटर दूर मोहाली एयरपोर्ट तक पहुंचे और चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली आए। गौरतलब है कि कांग्रेस ने 2017 चुनाव के घोषणापत्र में वादा किया था कि इमरजेंसी व आपदा को छोड़कर हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।