पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाबी को मुख्य विषयों से बाहर रखने के सीबीएसई के फैसले को 'संविधान की संघीय भावना के खिलाफ' बताया है। जवाब में बोर्ड ने कहा, "विषयों का वर्गीकरण...मेजर (मुख्य) और माइनर (गौण) के तौर पर विषयों का महत्व नहीं दिखाता।" बकौल बोर्ड, "सभी क्षेत्रीय भाषाएं...माइनर कैटेगरी में रखी गई हैं।"