चन्नी ने रेलवे से की पटरी पर धरने को लेकर किसानों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने की अपील

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रेलवे बोर्ड से रेलवे ट्रैक पर धरने को लेकर किसान संगठनों के सदस्यों के खिलाफ आरपीएफ द्वारा दर्ज किए गए केस वापस लेने की अपील की है। इससे पहले, चन्नी ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर कृषि कानूनों समेत किसानों के मुद्दों पर बातचीत की थी।