चप्पल निकालने के चक्कर में तेज़ बहाव में बह गया 20 वर्षीय युवक, एमपी से सामने आया वीडियो
सिवनी (मध्य प्रदेश) में 20 वर्षीय युवक चप्पल निकालने के चक्कर में तेज़ बहाव में बह गया जिसका वीडियो सामने आया है। युवक अपने 5 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने यहां आया था व वीडियो में वह एक लकड़ी के ज़रिए चप्पल निकालने की कोशिश करता दिख रहा है। युवक का शव 24 घंटे बाद बरामद हो गया है।