चप्पल में ब्लूटूथ लगाकर बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल करने पहुंचे 2 अभ्यर्थी, हुए अरेस्ट
भोजपुर (बिहार) में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान नकल करने के लिए चप्पल में ब्लूटूथ लगाकर पहुंचे 2 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। भोजपुर के एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस की मुस्तैदी से दोनों नकल नहीं कर पाए। इससे पहले खगड़िया से 7 लोगों को फर्ज़ी प्रश्न-पत्र, उत्तर पुस्तिकाओं व ओएमआर शीट्स के साथ पकड़ा गया था।