inshorts

चपरासी के 53,000+ पद के लिए राजस्थान में मिले 24 लाख आवेदन, बीटेक-PhD वाले भी दे रहे परीक्षा

राजस्थान में ग्रुप-डी के तहत चपरासी, सफाईकर्मी, चौकीदार आदि के 53,749 पदों पर भर्ती के लिए 24.75 लाख से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। बकौल रिपोर्ट्स, परीक्षा के 75-90% आवेदनकर्ता ओवर क्वालिफाइड हैं जिनके पास पीएचडी, बीटेक, एमएससी व एमबीए तक की डिग्री है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 19-21 सितंबर तक यह परीक्षा आयोजित कराई जा रही है।