चमोली हिमस्खलन मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, गई थी 8 मज़दूरों की जान

उत्तराखंड के चमोली में हुए हिमस्खलन हादसे के मामले की मजिस्ट्रियल जांच की जाएगी। चमोली के ज़िलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) के एसडीएम को जांच अधिकारी नामित किया है। इस हादसे में बीआरओ के 8 मज़दूरों की मौत हो गई थी और बर्फ में फंसे 46 मज़दूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।