चमगादड़ों से फैलने वाला नया कोरोना वायरस ब्राज़ील में मिला

ब्राज़ील के शोधकर्ताओं ने हॉन्ग-कॉन्ग यूनिवर्सिटी के सहकर्मियों के साथ मिलकर चमगादड़ों से फैलने वाले नए कोरोना वायरस की पहचान की है। बकौल शोधकर्ता, यह 2012 में सऊदी अरब में मिले मिडल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम वायरस (Mers-CoV) जैसा है जिससे 850 मौतें हुई थीं। शोधकर्ता पता लगा रहे हैं कि यह वायरस इंसानी कोशिकाओं से जुड़ सकता है या नहीं।