चमगादड़ के काटने से बुज़ुर्ग की मौत होने के बाद अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी

इलिनॉइस (अमेरिका) के स्वास्थ्य विभाग ने चमगादड़ द्वारा काटने से एक बुज़ुर्ग की मौत होने के बाद लोगों से उनके 'घरों में दिखने वाले चमगादड़ों को लेकर जागरूक रहने' को कहा है। बुज़ुर्ग को सुबह नींद खुलने के बाद गर्दन पर चमगादड़ दिखा था जिसमें रेबीज़ की पुष्टि हुई थी। बाद में बुज़ुर्ग में भी रेबीज़ के लक्षण दिखे थे।