बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हर्षित राणा के चयन पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर बचाव करते हुए कहा, "किसी को खिलाड़ियों से शिकायत है तो उसे ज़िम्मेदारी से पेश आना चाहिए। गैर-ज़िम्मेदाराना टिप्पणियों से खिलाड़ियों का मनोबल गिरता है।'' गौरतलब है कि पूर्व चयनकर्ता श्रीकांत ने हर्षित के चयन में पक्षपात का आरोप लगाया था।