चर्च द्वारा केरल में संचालित स्कूल में छात्रा के हिजाब पहनने पर छिड़ा विवाद, स्कूल ने रखी यह शर्त

कोच्चि (केरल) में चर्च द्वारा संचालित स्कूल में 8वीं कक्षा की छात्रा ने हिजाब पहना जिसके बाद ड्रेस कोड पॉलिसी का हवाला देकर स्कूल ने आपत्ति जताई है। छात्रा के माता-पिता ने कहा कि वह तनाव में है इसलिए वे उसका दाखिला किसी अन्य संस्थान में कराएंगे। बकौल स्कूल, छात्रा नियमों का पालन कर वहां पढ़ाई जारी रख सकती है।