चरित्र पर संदेह के चलते नागपुर में डॉक्टर पति ने की प्रोफेसर पत्नी की हत्या, हुआ अरेस्ट
नागपुर (महाराष्ट्र) में पेशे से प्रोफेसर पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने उसके डॉक्टर पति व देवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था जिसके कारण उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। बकौल पुलिस, आरोपी पत्नी से मारपीट भी करता था और उसने अपना जुर्म कबूल किया है।