चरमपंथी हिंसा 63% घटी, पूर्वोतर में विद्रोह के मामलों में भी आई गिरावट: NCRB की रिपोर्ट

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने 2023 से जुड़े ताज़ा आंकड़े जारी किए हैं जिनमें बताया गया है कि चरमपंथ, विद्रोह और आतंकवादी हमलों के मामलों में 2022 के मुकाबले 2023 में 63% की गिरावट हुई। 2022 में ऐसी घटनाओं के 446 मामले थे जो 2023 में घटकर 163 रह गए। बकौल रिपोर्ट, पूर्वोतर में विद्रोह के मामले 61% कम हुए।