चर्चित पुस्तक 'फ्रीडम ऐट मिडनाइट' लिखने वाले फ्रेंच लेखक डॉमिनिक लैपियर का हुआ निधन

पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर फ्रेंच लेखक डॉमिनिक लैपियर (91) का निधन हो गया है। लैपियर की पत्नी ने उनके निधन की जानकारी दी है। लैपियर द्वारा लिखी गई भारत की आज़ादी व विभाजन पर आधारित किताब 'फ्रीडम ऐट मिडनाइट' के अलावा कोलकाता के एक रिक्शा चालक की ज़िंदगी पर आधारित पुस्तक 'सिटी ऑफ जॉय' काफी चर्चित रही है।