चलती कार पर हिमाचल में पहाड़ी से गिरा पत्थर, 14 साल की लड़की की हुई मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा में चलती कार पर पत्थर गिरने से 14-वर्षीय लड़की की मौत हो गई है। धर्मशाला के श्रद्धालुओं की कार बन्नी माता के प्राचीन धार्मिक स्थल से दर्शन कर लौट रही थी और इसी दौरान यह हादसा हो गया। कार में 5 लोग सवार थे और
अन्य घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।