फिजिशियन डॉक्टर चैतन्य रविकुमार के अनुसार, चलती कार में पढ़ते समय मोशन सिकनेस होने की मुख्य वजह दिमाग को मिलने वाले सेंसरी सिग्नल में तालमेल की कमी है। आंखें किताब/मोबाइल पर केंद्रित रहती हैं जबकि कान का अंदरूनी हिस्सा गति महसूस करता है। आंखों और अंदरूनी कान से मिलने वाले संकेतों के टकराव से मतली/चक्कर/पसीना/सिरदर्द/उल्टी जैसे लक्षण हो सकते हैं।