दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस में एक महिला से कथित मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। घटना 18 नवंबर की बताई जा रही है। आरोप है कि सीट विवाद के दौरान एक जीआरपी सिपाही ने रूबी देवी नामक महिला से मारपीट की जिसके बाद महिला के सिर और माथे पर चोट लगी। लोगों ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।