लखीसराय (बिहार) में चलती ट्रेन में मंगलवार को एक शख्स की कथित तौर पर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात हावड़ा-गया एक्सप्रेस में हुई और हत्या के बाद अपराधी ट्रेन से कूदकर भाग निकले। घटना के बाद कोच में अफरा-तफरी मच गई व ट्रेन को चेन खींचकर रोकने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।