चलती ट्रेन में एक 7-वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक शख्स पर लात-घूंसे बरसाते लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट को ज़ोर से दबाया जिससे वह दर्द से रोने लगी और परिजन को पूरी बात बताई। वीडियो में शख्स 'मैंने नहीं किया' कहता सुनाई दिया।