चलती ट्रेन में समोसों पर पैर रखकर बैठे वेंडर को रेलवे ने हटाया, कहा- सेहत से खिलवाड़ नहीं
मुंबई-हावड़ा मेल में समोसों के ऊपर पैर रखकर बैठे वेंडर को रेलवे ने हटा दिया है और उस पर जुर्माना भी लगाया है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सेहत और खाने की क्वॉलिटी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वायरल वीडियो देखकर लोग ट्रेन में मिलने वाले खाने की रोज़ जांच किए जाने की मांग कर रहे हैं।