चलती ट्रेन से गिरकर 20 वर्षीय नैशनल लेवल के तीरंदाज़ की हो गई मौत
नासिक (महाराष्ट्र) के 20-वर्षीय राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज़ अर्जुन सोनवाले की कोटा स्टेशन (राजस्थान) पर चलती ट्रेन से कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई। वह बठिंडा में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपने साथियों व कोच संग लौट रहे थे। वह दूसरे कोच में जाने के लिए गेट पर खड़े थे तभी उनका पैर फिसल गया।