चलती ट्रेन से चोर को लटकाकर फेंका, वीडियो देख भड़के लोग, कहा- 'यह हत्या है'
बिहार के शिवनारायणपुर स्टेशन पर चलती ट्रेन से फोन चुराने वाले चोर को यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंक दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में लोग कह रहे हैं, "आज तो तू बुरी तरह फंस गया है।" वीडियो को लेकर कई लोगों ने नाराज़गी जताई और कहा कि यह न्याय नहीं बल्कि हत्या है।