चलती ट्रेन से पटरियों पर कचरा फेंकते कर्मचारी का वीडियो हुआ वायरल, रेलवे ने दी प्रतिक्रिया

रेलवे ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस के एक कर्मचारी द्वारा ट्रेन में इकट्ठा किया गया कचरा पटरियों पर फेंके जाने का वीडियो वायरल होने पर रेलवे ने नाराजगी जताई है। सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस में वीडियो बनाने वाले यात्री ने बताया कि कर्मचारी से इस बारे में पूछने पर उसने कहा, "क्या मैं कचरा घर ले जाऊं?" रेलवे ने कर्मचारी को हटा दिया है।