सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की चलती ट्रेन के दरवाज़े से लटककर रील्स बनाती है जिसके बाद सीट पर लौटने पर उसे अपनी मां के गुस्से का सामना करना पड़ता है। वीडियो में लड़की की मां उसे गुस्से में चांटे मारती दिखीं। इसपर एक इंस्टाग्राम यूज़र ने लिखा, "मां ने सही 'इलाज' किया।"