चलती थार से शख्स ने दागे पटाखे, पुलिस ने वीडियो शेयर कर दिखाया 'अंजाम'
दिवाली की रात सूरत में मेन रोड पर चलती थार से पटाखे फोड़कर दूसरे लोगों की जान जोखिम में डालने का वीडियो वायरल हो गया। सूरत पुलिस ने X पर वीडियो शेयर किया जिसमें आरोपी ड्राइवर अपनी लापरवाही के लिए माफी मांगता दिख रहा है। वीडियो में शख्स कहता दिखा, "कृपया गाड़ी चलाते समय कभी ऐसी गलती न करें।"