चलती बाइक की टंकी पर बैठकर पुणे में युवक को गले लगाती दिखी युवती, वीडियो आया सामने

महाराष्ट्र के पुणे का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें एक व्यस्त सड़क पर चलती बाइक की टंकी पर उल्टा बैठकर एक युवती बाइक चला रहे युवक को गले लगाती नज़र आ रही है। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने वीडियो को लेकर आपत्ति जताई है और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।