आंध्र प्रदेश के तिरुपति से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक तेंदुआ चलती बाइक पर हमला करता है और बाइक पर पीछे बैठे शख्स पर झपट्टा मारता है। वीडियो में दिख रहा है कि अंधेरे में हुए इस हमले में शख्स बाल-बाल बच जाता है। हमले का वीडियो पीछे से आ रही कार में सवार लोगों ने बनाया है।