इंदौर (एमपी) में चलती बाइक पर बिना हेलमेट पहने सिगरेट पीते एक कॉन्स्टेबल का वीडियो वायरल हो रहा है। फिल्म 'पुष्पा' के विलेन 'भंवर सिंह शेखावत' की तरह दिखने वाले सिपाही का नाम जितेंद्र सिंह तंवर बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश दंडोतिया ने सिपाही व उसके साथी को तलब किया है।