चलती बाइक में धमाके से एमपी में 30 वर्षीय शख्स की हुई मौत, पैरों के उड़ गए चीथड़े
सीहोर (मध्य प्रदेश) में रविवार को 30-वर्षीय युवक की चलती बाइक में कथित तौर पर विस्फोट होने से मौत हो गई। घटना में युवक के दोनों पैरों के चीथड़े उड़ गए व बाइक जलकर खाक हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक कुओं में ब्लास्टिंग का काम करता था और भारी मात्रा में डेटोनेटर अपने साथ लेकर जा रहा था।