सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पहाड़ी रास्ते पर चलती ट्रैवलर का कथित ड्राइवर स्टेयरिंग छोड़कर सड़क पर डांस करता दिख रहा है। वीडियो में अंदर बैठे यात्री तालियां बजाते दिखे। निखिल सैनी नामक X यूज़र ने कहा, "देश में होने वाले हादसों के पीछे 'रील्स' और 'वायरल ट्रेंड्स' सबसे बड़े कारणों में से एक बनते जा रहे हैं।"