भदोही (यूपी) में एक 28-वर्षीय शख्स चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त पटरी व प्लैटफॉर्म के बीच गिर गया और उसके ऊपर से ट्रेन गुज़र गई। बकौल रिपोर्ट्स, इस घटना में शख्स के सिर में चोट आई और उसकी उंगली कट गई। सामने आए वीडियो में शख्स के उठने के बाद उसके सिर और हाथ पर खून दिखाई दे रहा है।