मुंबई के भायखला रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक 40-वर्षीय महिला संतुलन बिगड़ने के बाद फिसलकर गिर गई जिसे एक महिला कॉन्स्टेबल ने दौड़कर सुरक्षित बचा लिया। रेलवे ने इस घटना का वीडियो ट्वीट कर लिखा, "आपसे अनुरोध है कि चलती गाड़ी में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, यह जानलेवा हो सकता है।"