चलती ट्रेन में तमिलनाडु में स्टंट करते छात्रों का वीडियो आया सामने; जांच की गई शुरू
तमिलनाडु में चलती ट्रेन में स्टंट करते छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज़्यादा शेयर किए जाने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की-लड़का बारी-बारी से चलती ट्रेन में चढ़ते हैं और फिर अपना एक पांव स्टेशन के प्लैटफॉर्म पर जबकि दूसरा ट्रेन के गेट पर रखते हैं।