बिहटा (बिहार) में धीमी गति में चलते हुए रेल टैंकरों से तेल लूटते हुए लोगों का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एचपीसीएल डिपो में जाते हुए रेल टैंकरों से कुछ लोग दौड़ते हुए तेल निकालकर बाल्टी व डिब्बों में भरते दिख रहे हैं। आरपीएफ ने बताया कि संबंधित रेल लाइन की मरम्मत व रखरखाव का काम एचपीसीएल करती है।