दुबई के स्टेडियम में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल देखने पहुंचीं आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर चहल के साथ एक वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कहा था न जीता के आऊंगी। मैं टीम इंडिया के लिए लकी हूं!" महवश ने पहले चहल को डेट करने की अफवाहों को बेबुनियाद बताया था।