चहल की पहली आईपीएल हैट्रिक के बाद पत्नी धनश्री से उनकी बातचीत का वीडियो आया सामने

राजस्थान रॉयल्स ने लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल द्वारा केकेआर के खिलाफ मैच में आईपीएल की अपनी पहली हैट्रिक लेने के बाद पत्नी धनश्री वर्मा से बातचीत करने का वीडियो शेयर किया है। धनश्री ने कहा था, "आपको कैसा लग रहा है...मैं बबल के बाहर हूं...आपको इतनी खुशी हुई कि हैट्रिक ले ली?" राजस्थान रॉयल्स ने लिखा, "युज़ी खुश...भाभी खुश...हम भी खुश।"