चहल को लगता है वह हमारे लिए ओपन कर सकते हैं: नेट्स का उनका वीडियो शेयर कर आरसीबी

आरसीबी ने अपनी टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह नेट्स में बल्लेबाज़ी का अभ्यास करते दिख रहे हैं। फ्रैंचाइज़ी ने कैप्शन दिया, "युजवेंद्र को लगता है कि वह हमारे लिए बल्लेबाज़ी में ओपन कर सकते हैं😁😉।" इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए चहल ने ट्वीट किया, "नंबर 3 ❤️💪।"