inshorts

चांद की मिट्टी और उसे खाने वाले कॉकरोच वापस दो: नीलाम कर रही कंपनी से नासा

नासा ने बॉस्टन (अमेरिका) की ऑक्शन कंपनी द्वारा की जा रही चांद की मिट्टी व 3 मृत कॉकरोच की नीलामी पर रोक लगाकर इन्हें फेडरल गवर्मेंट को लौटाने को कहा है। इन कॉकरोच को मिट्टी खिलाकर देखा गया था कि इसमें किसी तरह का ज़हरीला तत्व तो नहीं है। इनके $400,000 (करीब ₹3.13 करोड़) में नीलाम होने की उम्मीद थी।