चंद्रमा पर ऑक्सीजन का पता लगाने में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की मदद करने के लिए ऑस्ट्रेलिया 20-किलोग्राम वज़नी एक छोटे रोवर का निर्माण करेगा जिसे 2026 के शुरुआत में भेजे जाने की योजना है। रोवर चांद पर ऑक्साइड युक्त मिट्टी एकत्र करेगा और नासा इस मिट्टी से ऑक्सीजन तत्व निकालने के लिए एक अलग उपकरण का इस्तेमाल करेगा।