चांदी के 500 ग्राम वज़नी कड़ों के लिए पोते ने एमपी में की दादी की हत्या, दोनों पैर काटे
इंदौर (मध्य प्रदेश) पुलिस ने 75-वर्षीय महिला की हत्या के मामले में उसके पोते समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चांदी के 500 ग्राम वज़नी कड़ों के लिए वृद्धा के खाने में ज़हर मिलाया और बाद में गला दबाकर उनकी हत्या की। बकौल पुलिस, आरोपियों ने वृद्धा के दोनों पैर काटकर कड़े निकाले थे।